April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ। हार्डवेयर दुकान में अनियंत्रित 14 चक्के वाला ट्रक घुस गया,जिससे एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

दुकान में घुसा ट्रक                 रिपोर्ट नवनीत कुमार
महुआ। हार्डवेयर दुकान में अनियंत्रित 14 चक्के वाला ट्रक घुस गया। जिससे एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि भगवान का शुक्र था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
यह घटना मंगलवार की दोपहर महुआ मंगरू चौक से अख्तियारपुर गुरु चौक सड़क पर अब्दुलपुर चौक के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार गुरु चौक की ओर से महुआ की तरफ आ रहे ट्रक के चालक ने अब्दुलपुर चौक पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए उक्त चौक के पास एक हार्डवेयर की दुकान में घुस गई। जहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि यह तो भगवान का शुक्र था कोई हताहत नहीं हुआ। जिस तरह ट्रक घुसा था, बड़ी घटना हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.