दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की वैशाली रालोजपा ने पुण्यतिथि मनाई।
दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की वैशाली रालोजपा ने पुण्यतिथि मनाई।
आज दिनांक 21/7/ 2022 को वैशाली जिला महुआ प्रखंड के अंतर्गत कर्पूरी सभागार में स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी का पुण्यतिथि मनाई गई इस कार्यक्रम में वैशाली जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र पासवान दलित शोषित वंचित वर्ग के आवाज को पूरे जीवन पर्यंत वंचित समाज के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे स्वर्गीय राम विलास पासवान के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा सहयोग रहा खास करके भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार धाराओं के ओतप्रोत होकर उनके विचार धाराओं के लिए कार्य करते रहें वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी से मिलकर पार्टी को काफी मजबूती देने का काम करते रहे वर्तमान में बिहार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज जी भी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के अधूरे कार्यों को पूरा करने में निरंतर कार्यकर्ताओं से मिलकर सफलीभूत कर रहे हैं आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव सह मुखिया चेहरा काला श्री ब्रह्मदेव राय जी ने अपने विचारों को रखा रामचंद्र पासवान के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए कहा इस सभा में दलित सेना के जिला अध्यक्ष श्री रामप्रवेश पासवान ने भी अपने विचार को रखा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने भी अपने विचार प्रकट किए महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह पंचायत अध्यक्ष रामबाबू राय जिला महासचिव राकेश कुमार सोनी तथा राजीव कुमार दुबे प्रदेश संगठन सचिव सहित छात्र रालोजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन सहित तमाम लोगों ने स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
