April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिविल सर्जन ने गुरुवार को निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सिविल सर्जन ने गुरुवार को निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. इससे पूर्व सीएस अमरेंद्र नारायण शाही ने पीएचसी गोरौल पहुंच कर डॉक्टरों एवं अन्य कर्मियों से बातचीत कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया . श्री शाही ने पीएचसी द्वारा लगाए गए काँवरिया शिविर के माध्यम से मिलने वाले कांवरियों के सुबिधा की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार , डॉ सत्यनारायण पासवान एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी से ली . पीएचसी से निकल हरशेर स्थित एक निजी अस्पताल आशीर्वाद नर्सिंग होम में पहुंच कर आयुष्मान कार्ड पर भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली . हालांकि इस अस्पताल के कारनामे जगजाहिर है. गर्भपात से लेकर हर अवैध कार्य इस अस्पताल के द्वारा रुपये के खातिर किया जाता है. पुर्व में इसी नर्सिंग होम के पिछे तालाब में भूर्ण हत्या कर फेंकी गई जो अखबार सुर्खियां बनी, अस्पताल के प्रबंधक ने सीएस को बताया कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड अगर नहीं है तो उनको आधार कार्ड पर ही इलाज किया जायेगा . सीएस ने निर्देश देते हुये प्रबन्धक से कहा कि मरीजों की वेहतर इलाज उपलब्ध होना चाहिये . इसमें किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी . इस दौरान उन्होंने ओपीडी , ओटी का निरीक्षण कर जेनरल वार्ड पहुंच मरीजों से बातचीत की. इतना ही नहीं अस्पताल से सम्बंधित कागजातों का भी अवलोकन किया . इस दौरान अस्पताल के डॉ मधुसूदन प्रसाद एवं डॉ आशुतोष कुमार सिंह से अस्पताल से सम्बंधित जानकारी ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.