2 मिनट का मौन रख मृत छात्रा को दी श्रद्धांजलि
2 मिनट का मौन रख मृत छात्रा को दी श्रद्धांजलि
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के वैशाली विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा 2 मिनट का मौन रख मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान यहां मृत छात्रा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने उसके अनुशासन के साथ व्यक्तित्व पर चर्चा की।
यहां वैशाली विद्यालय महुआ की छात्रा महुआ के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत चक्काजीनिजाम निवासी उमेश चौधरी की पुत्री आंचल कुमारी का निधन सांप को काट लेने से बीते शुक्रवार की तड़के हो गई थी। शनिवार को स्कूल में शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रचार्य डॉ रामबालक राय के नेतृत्व में शिक्षक संजय कुमार, रविंद्र कुमार राय, केदार राय सहित अन्य शिक्षकों ने मृतक छात्रा के व्यक्तित्व और उसके अनुशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मृत छात्रा आंचल कुमारी का स्कूल में काफी अच्छा संबंध रहा है और उसकी अनुशासन अच्छी रही है। यहां मृतक के सहेलियों और अन छात्राओं ने नम आंखों से शोक व्यक्त करते हुए संवेदना जताई। स्कूल में शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद कार्यक्रम स्थगित रखा गया। मालूम हो कि आंचल कुमारी दशम वर्ग की छात्रा थी और उसे घर में सोए अवस्था में विषैले सांप ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना पंचायत के लोगों ने गहड़ी संवेदना व्यक्त की है।
