July 24, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम के आगमन पर होंगे कई कार्यक्रम कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर पदाधिकारियों ने लिया स्थल का जायजा

1 min read

डीएम के आगमन पर होंगे कई कार्यक्रम
कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर पदाधिकारियों ने लिया स्थल का जायजा
महुआ, नवनीत कुमार
अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत रविवार को महुआ के मिर्जानगर में डीएम यशपाल मीना का आगमन होगा। यहां डीएम के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। उनके आगमन पर बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम सहित खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर स्थल का जायजा महुआ के पदाधिकारियों ने लिया और कार्यक्रम आयोजक को कई निर्देश दिए।
शनिवार को मिर्जानगर मध्य विद्यालय पर पहुंचे एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी पूनम केसरी, बीडियो, सीओ, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, एसआई अजीत श्रीवास्तव, परशुराम सिंह, रामाशंकर साह व अन्य पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर मार्ग स्थित मिर्जानगर मध्य विद्यालय पर अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत डीएम यशपाल मीना का आगमन होगा। इस मौके पर बच्चों के बीच खेलकूद, सांस्कृतिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। खेल शिक्षक सुरेश कुमार द्वारा विशेष तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएम के आगमन पर बच्चों द्वारा खो-खो और अन्य खेल का आयोजन होगा। डीएम को आगमन को लेकर यहां ग्रामीणों और अन्य लोगों में खासा उत्साह है। इस गांव में पहली बार डीएम का आगमन होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारी द्वारा एड़ी चोटी एक किया गया है। यहां कार्यक्रम के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.