April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वच्छता एवं वृच्छारोपण कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता एवं वृच्छारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ताजपुर / समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर । आज द 01 अगस्त 2022 को डॉ. लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर परिसर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.प्रभात रंजन कर्ण की अध्यक्षता में **स्वच्छता एवं वृच्छारोपण कार्यक्रम** का आयोजन रा० से० यो० (NSS) के तत्वावधान में किया गया जिसके आयोजक मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल रहे।यह आइ.क्यू.एसी.समन्वयक रजत शुभ्र दास की देखरेख में सम्पादन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई एवं महाविद्यालय परिसर में अनेक उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों को रोपा गया। छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर डॉ० विनीता कुमारी, डॉ० जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री,डॉ० उदय कुमार, डॉ०हुस्न आरा, डॉ० हरि मोहन प्रसाद सिंह, डॉ.शहनाज आरा, श्री आशीष कुमार ठाकुर, डॉ० सुमन कुमार पोद्दार, डॉ० सीमा कुमारी, डॉ० गायत्री कुमारी, डॉ.शाजिया प्रवीण, डॉ.अनील शर्मा, डॉ० ददन राम आदि शिक्षक एवं अजीत कुमार, सौरभ कुमार, तबरेज आलम, उपेंद्र साह, हरिश्चंद्र पोद्दार आदि कर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.