April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीसरी सोमवारी पर महुआ से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ कावड़ यात्रा में कावड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

बिहार/तीसरी सोमवारी पर महुआ से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ कावड़ यात्रा में कावड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महुआ गांधी मैदान में पहलेजा धाम से मंगाया गया पवित्र गंगाजल को अपने पात्र में भरकर कावड़िए झूमते नाचते गाते बाबा बटेश्वर नाथ धाम पहुंचे जहां देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस कावड़ यात्रा में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। बच्चों में तो खासा उत्साह था। बच्चे बोल बम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। उनमें उमंग तो देखते ही बन रहा था। मालूम हो कि यह कावड़ यात्रा महुआ के गांधी मैदान से निकलकर गांधी चौक, थाना चौक से देसरी रोड होकर विभिन्न चौक चौराहों को छूते हुए 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर धाम पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.