April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*प्रसाद खाने से 52 लोग बीमार, सभी खतरे से बाहर*

*प्रसाद खाने से 52 लोग बीमार, सभी खतरे से बाहर*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर । :- प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर वाला पंचायत में शुक्रवार की रात्रि पूजा का प्रसाद खाने से करीब 52 लोग बीमार पर गये। सभी का ईलाज स्थानिय रेफरल अस्पताल ताजपुर जारी था। बीमार में राजनंदनी कुमारी 9 वर्ष, चंदन कुमार11वर्ष,
अंकित12 वर्ष,पुजा कुमारी 4 वर्ष,मुनम8 वर्ष,अविनाश राज4 वर्ष, देवराज1 वर्ष,शिव कुमार 8 वर्ष,मंधन देवी 60 वर्ष,बीणा देवी 42 वर्ष शर्मीला कुमारी25,चिंता देवी, 33 वर्ष, प्रियांशू कुमार समेत कुल 52 लोगों का इलाज जारी था। बताया जाता है कि फतहपुर वाला वार्ड-10 स्थित नरेश कुमार सिंह के यहां शुक्रवार की रात्रि सत्यनारायण भगवान का पूजा था। पूजा का प्रसाद खाने से कुछ लोगों की तबियत बिगड़ने लगी थी।तभी स्थानीय स्तर पर उन लोगों का उपचार कराया जा रहा था। जिसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गयी। खबर पा कर जितने लोग प्रसाद ग्रहण किये थे उन लोगों में भी दहसत हो गयी और देखते हीं देखते कुल 52 लोग सोमवार को बीमार हो गए। सभी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सोनेलाल सिंह ने बताया कि विषाक्त भोजन के कारण सभी बीमार हुए थे, सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.