मुन्ना अंसारी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
मुन्ना अंसारी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश
उपाध्यक्ष
महुआ। जदयू का एक और पद महुआ के नाम गया है। महुआ के सिंघाड़ा निवासी मो रजी अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेवारी सोमवार को उन्हें प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो सलीम परवेज ने पत्र जारी कर दी।
जिम्मेवारी मिलने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मों मुन्ना अंसारी ने अपना कार्य संभाल लिया और संगठन की मजबूती लेकर क्षेत्र में दौड़ा भी किया। मो मुन्ना अंसारी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो सलीम परवेज द्वारा दी गई है। उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। वह संगठन की मजबूती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के यह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें संगठन को विस्तार करने के लिए भी कहा गया है, जिसे पूरा करेंगे।
महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
