April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिषहरी मेला में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले

बिषहरी मेला में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के हरपुर मिर्जानगर स्थित बिषहरी मेला में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक मेले में खरीदारों की भीड़ जमी रही। 2 साल बाद कोरोना काल के कारण यह मेला का आयोजन होने से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले में विभिन्न प्रकार के दुकानों के सजे थे दूर-दूर से दुकानदार पहुंचे थे। यहां मीना बाजार के अलावा महिला प्रसाधन की दुकानें, मिठाई दुकाने, चाट पकोड़े, भुजा, आइसक्रीम, गोलगप्पे, बच्चों के खिलौने, गुब्बारे, जूस, ठंडा आदि की दुकान सजी थी। मेला में आकर्षण को लेकर झूला, सर्कस, जादूगर, खेल तमाशे आदि आए थे। बच्चों में तो खासा उमंग था। मेले में महिलाओं और बच्चों को भी सबसे अधिक भीड़ रही। शाम में बारिश के कारण मेले में थोड़ी दिक्कत आई। हालांकि बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश छुटने के बाद रात को एक बार फिर मेला भीड़ से गुलजार हो उठा। दुकानदारों ने बताया कि उम्मीद के अनुसार मेले में अच्छी खासी बिक्री हुई है। उधर पकड़ी बड़ी चौक, समसपुरा, लक्ष्मीनारायणपुर, सलखनी आदि स्थानों पर भी मेले में जमकर बिक्री हुई जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.