April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पातेपुर प्रखंड के राघोपुर नरसंडा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में स्थानीय मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे पंचायत से विभिन्न मामलों के कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों मामलों को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मौखिक रूप से ही निपटा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ मुन्ना प्रसाद, समाजसेवी मोजेलाल साह,सी डी पि ओ बसुश्री, महिला पर्यवेक्षिका सुजाता कुमारी, पंचायत तकनीकी सहायक अमोद कुमार, जेइ वीरबहादुर सिंह, पंचायत सचिव दिलीप मिश्रा, ,प्रखंड कृषि समन्वयक दिनेश कुमार, कृषि सलाहकार शंकर पासवान, आवास सहायक कृष्ण मोहन कुमार, न्याय मित्र पंकज कुमार, सरपंच रेखा देवी, न्याय सचिव सुजीत कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी,सुनैना देवी,पीएचसी के चिकित्सकों की टीम आदि के साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न मामलों के कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सबसे अधिक नल जल नाली गली के 4 आपूर्ति 6, भुमिवाद 1 , विधुत 4, अन्य के 5, आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त हुए आवेदन को कारवाई के लिए सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी को भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.