August 5, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*कांग्रेस पार्टी के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी, अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन*

*कांग्रेस पार्टी के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी, अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधान में महगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जी०एस०टी० के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत एक दिवसीय आन्दोलन का कार्यक्रम किया। इसके तहत एक जुलुस जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट गोलंबर पर पहुंचा जहाँ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें आम जनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ | जुलुस का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया। इस जुलुस में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया। लोग विभिन्न माँगों से सम्बंधित नारे लगा रहे थे। जुलुस में अन्य लोगों के आलावे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, देवेन्द्र नारायण झा, विशेश्वर राय, सरोज कुमार सिंह, राम उदगार महतो, जिला के महासचिव सतीश चन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष डोमन राय, बालमुकुन्द, सुरेश कुमार महतो, आशुतोष कुमार, दिनेश ठाकुर, अब्दुल मालिक, पार्थेश्वर सिंह, कपलेश्वर कुंवर, उमेश चन्द्र कुंवर, सुभाष चन्द्र सिंह, नन्द कुमार चौधरी, मो० फीरोज अंसारी, संजय कुमार झा, अरविन्द सिंह, देवता देवी गुप्ता, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, मशीर आलम सिद्दीकी, राम प्रीत राय, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सूरज राम, राम बिलास राय, सुरेन्द्र झा, मो० सोहैल सिद्दीकी, संजीव कुमार ठाकुर, चन्द्र भूषण सिंह, फैज अहमद फैज, सुशील कुमार राय, अमरेश कुमार, प्रभात कुमार, अभिराज ठाकुर, मो० असगर अंसारी, अशोक कुमार पासवान, संतोष कुमार, संजय कुमार, अमोद कुमार, विजय कुमार शर्मा, अरुण कुमार राय, अनिल कुमार तिवारी, अजीत कुमार झा, प्रकाश चन्द्र चौधरी, अबू हैदर, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार ठाकुर, अरुण कुमार चौधरी, अनिल कुमार, अबू अफजल, रमेश कुमार आदि लोग भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.