घायल एवं मृतक के स्वजनों से मिलने जदयू का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को बहुआरा पहुंचा
पातेपुर के बहुआरा में हुए भीषण सड़क हादसे में बहुआरा के दो लोगों की हुई मौत एवं एक दर्जन हुए घायल एवं मृतक के स्वजनों से मिलने जदयू का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को बहुआरा पहुंचा एवं मृतक के स्वजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया एवं घायलों का हाल जाना।
शुक्रवार को बहुआरा पहुंचे जदयू के शिष्ट मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रविन कुमार सिन्हा, जागेश्वर राय, डाक्टर आसमां प्रवीण, जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशर्फी सिंह कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया दीलीप कुमार, मुखिया गरीबनाथ आलोक, मुखिया राम एकबाल चौरसिया,जिला महासचिव राजकुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, सुरेंद्र पासवान शास्त्री, उमेश रजक, आदि नेता एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ने स्वयं इस मामले को गंभीरता से लिया एवं मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता देने एवं घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराईं है। सरकार मृतक एवं घायलों के स्वजनों के साथ पुरी मुस्तैदी से खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मृतक के स्वजनों को घोषित चार लाख रुपए अनुग्रह राशि जल्द ही उपलब्ध कराईं जाएगी। वहीं घायलों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में समुचित व्यवस्था कराईं गई है।
