April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर को एलकेवीडी कालेज ताजपुर स्थानांतरित करने के खिलाफ चेतावनी

*अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर को एलकेवीडी कालेज ताजपुर स्थानांतरित करने के खिलाफ चेतावनी मार्च निकालकर वीसी का पूतला फूंका*

*आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करो, ताजपुर से हटाओ- बंदना सिंह*

*आरोपी प्रोफेसर जल्द बर्खास्त नहीं तो सड़क जाम, कालेज में तालाबंदी, ताजपुर बंद आंदोलन होगा- जितेंद्र सहनी*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर । 6 अगस्त 2022

छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपी पीजी हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार को एलकेवीडी कालेज ताजपुर भेजे जाने से आक्रोशित आइसा, इनौस एवं ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चेतावनी मार्च निकालकर कर्पूरी प्रतिमा स्थल परज्ञवीसी का पूतला फूंका.
“अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करो”, “आरोपी प्रोफेसर को ताजपुर कालेज से हटाओ”, “ताजपुर का अपमान नहीं सहेगा छात्र- नौजवान” आदि नारे लगाते हुए अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं वीसी का पूतला लेकर आइसा, इनौस ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने कालेज गेट से चेतावनी मार्च निकाला. मार्च नारे लगाते मुख्य मार्ग का भ्रमण कर पुनः कालेज गेट पर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता आइसा के प्रखण्ड सचिव जितेंद्र सहनी ने किया. सभा को आसिफ होदा, मो० एजाज, मो० लड्डन अफरीदी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० जावेद, शंकर सिंह, कहकंशा प्रवीण, प्रिति कुमारी, नीलम कुमारी, शाइस्ता प्रवीण, वाहिद होदा, अब्दुल रहमान, पूजा कुमारी, मो० आरिफ़ रजा, मो० एबाद, मो० वसीम आदि ने संबोधित किया.
सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर पर जांच बैठा हुआ है. कायदे से आरोपी प्रोफेसर को तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए लेकिन रसुखदार प्रोफेसर को सरकारी दबाव में ताजपुर स्थानांतरित किया गया है. वीसी द्वारा किया गया यह कारबाई कर्पूरी ठाकुर की धरती को शर्मशार करने वाला है. जब तक प्रोफेसर को बर्खास्त कर ताजपुर से हटाया नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा.
मौके पर आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोपी प्रोफेसर को हटाने के लिए छात्र, युवा एवं महिला संगठनों का सांझा मंच बनाकर कालेज में तालाबंदी, चक्काजाम एवं ताजपुर बंद जैसे निर्णायक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की.
अंत में वीसी का पूतला फूंककर विरोध प्रकट किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.