April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समरसता के बीच होगा ताजिया का पहलाम
शांति और सद्भाव के बीच मनाए मुहर्रम का त्यौहार
महुआ। नवनीत कुमार
शांति और सद्भाव के बीच मुहर्रम (ताजिया) का त्यौहार मनाया जाएगा। इसके लिए यहां थाने पर पदाधिकारियों के साथ बुद्धिजीवी समाज की बैठक हुई। इस बैठक में ताजिया का पहलाम शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में करने का निर्णय लिया गया। लोगों ने विश्वास दिलाया कि महुआ में दोनों समुदाय के लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। यहां से जिला ही नहीं राज्य में शांति और सद्भावना का संदेश दिया जाता है।
थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना की अध्यक्षता में चली इस शांति समिति की बैठक में उपस्थित बीडियो शिवांगी कुमारी, अमर सिन्हा आदि ने लोगों से मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण और साहब सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को कहा। लोगों ने कहा कि ताजिया में हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। यहां तक की ताजिया को ले जाने के क्रम में हिंदू समाज की महिलाएं उसे पूजन भी करती हैं। इस पर्व पर दोनों समुदाय के लोगों में अपनत्व और भाईचारा देखते ही बनता है। मुख्य रूप से उपस्थित सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी पर्व त्यौहार पर महुआ से आपसी सद्भाव और सहिष्णुता का संदेश जिला ही नहीं पूरे राज्य को जाता है। बैठक में अवर निरीक्षक परशुराम सिंह, आशुतोष शुक्ला, मोनी कुमारी, रामाशंकर साह आदि के अलावा दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
[8/7, 7:33 AM] Navneet: बीमारों की जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन
महुआ। नवनीत कुमार
शनिवार को महुआ के भदवास में संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत के बाद बीमार लोगों को इलाज के लिए मेडिकल टीम को लगाया गया। यहां मेडिकल टीम कैंप कर बीमारों तो इलाज करने में लगी है। वही प्रशासनिक टीम भी गांव में जमीे रही।
महुआ में पहुंचे एसपी मनीष ने बताया कि विभिन्न जगहों पर जो भी संदिग्ध मौत हुई है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल प्रशासन एक एक बिंदुओं पर जांच कर रहा है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि जो बीमार चल रहे हैं और जिनकी तबीयत किसी कारण बस बिगड़ रही है। वह निसंकोच होकर इलाज कराएं। इधर भदवास में महुआ से पहुंची मेडिकल टीम मृतक के आसपास के लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया। यहां पर मुखिया सविता देवी, पूर्व मुखिया विनोद राय के अलावा बुद्धिजीवी, समाजसेवी बढ़ चढ़कर आगे आए और आक्रोशित लोगों को शांत रखने में मदद किया। मौत का कारण सारे लोग दबे जुबान से मधपान होना बता रहे थे। हालांकि प्रशासनिक पुष्टि इसकी नहीं हो पाई है। घटना के बाद प्रशासन सख्ते में आई और मद्य निषेध की टीम के साथ मिलकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की।
छठीयारे की दूसरी रात स्थिति क्यों बिगड़ी:
बदमाश में विकास की हुई संदिग्ध मौत पर चर्चा का बाजार भी गर्म रहा। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात छठियारी में पार्टी कार्यक्रम चला था। जबकि दूसरी रात यह घटना घटी।
लोगों का कहना था कि छठीयारी पार्टी से लौटने के इतने लंबे समय बाद विकास की स्थिति बिगड़ गई। दूसरी रात तबीयत बिगड़ी। दस्त उल्टी हुआ और उसने दम तोड़ दिया। जबकि साडू के घर से लौटने के बाद दूसरे दिन अपने घर पर पासीगिरी का भी काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.