सावन के अंतिम सोमवारी पर निकला डाक कांवड़ियों का जत्था
सावन के अंतिम सोमवारी पर निकला डाक कांवड़ियों का जत्था
महुआ। नवनीत कुमार
सावन के अंतिम सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक के लिए लोकल कावड़िए शनिवार को रवाना हुए। वह पहलेजा धाम से पवित्र गंगाजल उठाकर गंतव्य स्थान के लिए प्रवेश कर गए। बीते शुक्रवार को भी यहां से लोकल कांवरियों की टोली जल उठाने के लिए निकली थी। हालांकि डाक कांवड़ियों की टोली रविवार को निकलेगी।
इस बार अंतिम सोमवारी पर कांवड़ियों की संख्या कम देखी जा रही है। दूसरी और तीसरी सोमवारी पर उनका हुजूम उमड़ पड़ा था। महुआ मार्ग से कावड़ियों की टोली वाहनों से गाते बजाते हुए निकली। उनमें उमंग, उत्साह और भक्ति था। गेरुआ वस्त्र धारी कावड़ियों के चलने और जयकारे से मार्ग गुंजायमान रहा। पहलेजा धाम गंगाजल उठाने जा रहे कावड़ियों ने बताया कि वे महुआ मार्ग से होकर ताजपुर मोरवा, पूसा मतलूपुर, बाजितपुर, डभैच, सुक्की के अलावा विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। अंतिम सोमवारी पर पहलेजा धाम से गंगाजल लाकर यहां ओस्ती भूतनाथ चौक स्थित शिवालय पर कांवरियों की टोली डाक बम के सहारे जलाभिषेक करेंगे। उधर भाथादासी, कढनियां, सिंघाड़ा, परसोनिया, सहित विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए कावड़िए जल उठाएंगे। इधर अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक और पूजन के लिए शिवालयों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। इस अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में भगवान शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
