शिव के लाचारी गीतों से गूंजयमान हुआ इलाका जगह जगह शिवलिंग का हुआ भव्य श्रृंगार
शिव के लाचारी गीतों से गूंजयमान हुआ इलाका
जगह जगह शिवलिंग का हुआ भव्य श्रृंगार
महुआ, नवनीत कुमार
सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के दरबार में में पहुंचकर जलाभिषेक शुरू कर दिया। इस जलाभिषेक में महिलाओं ने शिव के लाचारी गीतों को गाकर क्षेत्र को गुंजायमान बना दिया।
सावन के पवित्र महीने के अंतिम सोमवारी पर शिवालयों को आकर्षक ग्रुप में सजाया गया था। शिवलिंग का भव्य श्रृंगार भी किया गया। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा शिव के लाचारी बड़ा नींद सुतल छथिन भोला निरमोहिया से इनका के कौन जगावे ये माई, धनवा में धन छथिन एके गो डमरूआ सेहो डमरु चोर ले-ले जाए ये माई, अपना शिव के मनाईब हो शिव मानत नाही आदि गीतों को गाकर स्थल को भक्ति में डुबो दिया। यहां शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ होने लगी जो शाम तक चलता रहा। यहां कालीघाट स्थित अभय नाथ मंदिर, शिवालय अनुमंडल कार्यालय द्वार, जवाहर चौक, पुराना बाजार, पंचमुखी चौक, कन्हौली राम जानकी मंदिर अवस्थित पंचमुखी महादेव, शिव मंदिर डुमरी, बोअरिया, कोआरी, अंजनी, पहाड़पुर, फुलवरिया, सिंघाड़ा, गोविंदपुर, रामपुर, डगरू, ओस्ती, माधोपुर, कड़ियों, शिव शक्ति धाम सरसई, हुसैनीपुर, हरपुर, विष्णु मंदिर सेहान स्थित शिवलिंग, बरियारपुर, नारायणपुर, मटियारा, दामोदरपुर, लक्ष्मीनारायणपुर, मिर्जानगर, थाना परिसर आदि स्थित शिव मंदिरों पर महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक कर लाचारी गीत गाकर स्थल को भक्ति में डुबो दिया।
बोल बम के नारों के साथ कावड़ियों ने किया जलाभिषेक:
महुआ के विभिन्न शिवालयों पर सावन के अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने के लिए कावड़ियों टोली पहुंची। वह गंगाजल को उठाकर नगर भ्रमण किया और शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया। यहां कुशहर में पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल उठाकर हजारों कावड़िए डगरू स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक किया। उधर ओस्ती भूतनाथ चौक, भाथादासी, परसौनिया, कड़ियों, कढनिया आदि से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए गाते बजाते हुए पहलेजा धाम पहुंचे। जहां से गंगाजल उठाकर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। सोमवारी पर महिलाओं और युवतियों ने निर्जला उपवास रखा। सोमवारी के मौके पर श्रद्धालु हरे और गेरुआ वस्त्र में दिखे। उधर डाक बम की टोली बोल बम के नारे लगाते हुए विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर जगह-जगह शिव चर्चा, शिवलिंग का श्रृंगार, भक्ति संगीत कार्यक्रम भी हुए।
