मधौल सहित विभिन्न जगहों पर विस्तार रूप से की गई माता काली की पूजन पहुचे प्रिंस
मधौल सहित विभिन्न जगहों पर विस्तार रूप से की गई माता काली की पूजन
पहुचे प्रिंस
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के मधौल सहित विभिन्न स्थानों पर मां काली का पूजन किया गया। इस मौके पर यहां रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज पहुंचे और पूजन में शामिल हुए। उन्होंने मां काली की पूजन कर राष्ट्र की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
यहां मधौल काली पूजा समिति के पूजा पंडाल में पहुंचे प्रिंस राज ने पूजन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मां काली की पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य और देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना के साथ विश्व में अमन चैन के लिए विनती की। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को मधौल काली पूजा कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर मौजूद दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव धनश्याम कुमार दाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, धर्मवीर कुमार पासवान आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान एवं एवं संचालन दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान ने की।
