April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को ” हर घर तिरंगा “

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम के तहत सीमांत मुख्यालय पटना एवं,40 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना , द्वारा श्रीमती सुवर्णा सजवाण कमांडेंट , के दिशानिर्देश में , शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क हार्डिंग पथ ,पटना में प्रभात फेरी के साथ साथ उप निरीक्षक नानकचंद्रा व बैंड दल द्वारा मनमोहक पाइप बैंड दस्ते का प्रदर्शन किया गया l इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में उपस्थित आम जन को राष्ट्रिय ध्वज संहिता से अवगत कराया गया तथा सभी नागरिको को अपने घर के ऊपर स्वतंत्रता दिवस के दिन १५ अगस्त को राष्ट्रीयध्वज फहराने को कहा गया lइस कार्यक्रम का आम जनता में देश प्रेम की प्रति जागरूक करना है ,स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के बलिदानें याद है और उनके सम्मान में हर घर तिरंगा फहराना है l इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट अजीत सिंह , इन्स्पेक्टर दीपक , सौरभ सिंह , रमेश यादव , आदि बलकर्मियों के साथ वरीय लेखा परिक्षा अधिकारी अभयाधिकांत , सहायक लेखा अधिकारी संजीव सिंह , संतोष सिंह , संजय कुमार आदि सम्मानित जन उपस्थित थे ।
इस प्रकार के भव्य आयोजन सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना एवं 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना द्वारा पटना सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में निरंतर किये जा रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.