April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नया गावं/भयमुक्त माहौल में मुहर्रम मनाने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च–

भयमुक्त माहौल में मुहर्रम मनाने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च– नयागांव (सारण)नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में एसआई निर्मला कुमारी, एएसआई छतीस प्रसाद सिंह,बैजू शर्मा,मनोज कुमार, ओमनाथ कुमार समेत थाना के पुलिसकर्मियों के सहयोग से थाना क्षेत्र स्थित सभी इलाके में पुलिसकर्मियों के साथ भयमुक्त वातावरण में मुहर्रम का पर्व सम्पन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नयागांव थाना से निकल कर बहेरवा गाछी,मकड़ा,रसूलपुर, नयागांव बाजार का भम्रण करते हुए पुनःदेर शाम को थाना में पहुंचा।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि मुहर्रम का पर्व पूर्णरूपेण शांति तथा भयमुक्त माहौल में मनाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताजिया या जुलूस निकालने के दौरान किसी भी तरह से गड़बड़ करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.