May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ,कुशहर/रक्षाबंधन को लेकर महुआ बाजार के साथ-साथ कुशहर चौक पर भी बढ़ी रौनक, एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां।   

रक्षाबंधन को लेकर महुआ बाजार के साथ-साथ कुशहर चौक पर भी बढ़ी रौनक, एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां।    रिपोर्ट प्रदीप कुमार सिंह

महुआ:- रक्षा बंधन का पर्व नजदीक आ रहा है। इस कारण बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शहर में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से बाजार सजने लगी है। कोरोना काल के दो साल बाद इस बार लोगों में रक्षा बंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। भाई-बहन के इस पर्व के लिए बहनें अभी से ही अपने बाहर रहने वाले भाइयों के लिए राखी खरीद कर भेज रही है। बाजार में आकर्षक राखियों की मांग सबसे अधिक है। खासकर दिल्ली और कोलकाता की बनी राखियों की मांग है। महंगाई के बावजूद बाजार में स्टोन, जरकन और मेटल की राखी, कलावा के साथ रुद्वाक्ष के अलावा कई तरह की फैंसी राखी मांग अधिक है। शहर के मुख्य बाजार के अलावा महुआ,कुशहर चौक,कदम चौक एवं अनेक बाजारों में राखियों की दुकानें खुली है। लेकिन सबसे अधिक दुकानें महुआ बाजार के गोला रोड में खुला हुआ है जहां थोक से लेकर कुदरा तक राखी की बिक्री हो रही है। हालांकि महंगाई का असर रक्षा बंधन पर्व पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राखियों के दाम में पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत तक तेजी आई है। बाजार में स्टोन की राखियों की खूब हो रही बिक्री बाजार में ऐसे कई तरह के राखियां है। लेकिन स्टोन वाले राखियों को बिक्री अधिक हो रही है। साथ ही स्टाइलिश राखियों, ब्रेसलेट, मोतियों, मेटल एवं भईया-भाभी राखी खूब बिक रही है। बच्चों के लिए बाजार में टैडी, छोटा भीम, डोरीमोम, पवजी कई तरह के राखियों है। महुआ बाजार में थोक में एक रुपये लेकर 130 रुपये तक राखी का दाम है। वहीं खुदरा में राखी पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक बिक रही है। रक्षा बंधन को लेकर तीन महीने पहले से तैयारी शुरू कर देते है। मांग के अनुसार राखी दूसरे शहर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई एवं राजकोट से आता है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.