April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया।

 मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया।    रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                     वैशाली/महुआ क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर में स्थित मां काली मंदिर में मां काली का वार्षिक पूजनोत्सव सोमवार को संपन्न हुआ। परंपरागत तरीके से हुई इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ सफाई और सजावट किया गया । इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो शाम तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया। पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर मां काली का विशेष पूजन तथा हवन किया गया। वार्षिक पूजा को ले एक दिन पहले से गद्दोपुर में स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में उत्सव का माहौल था। सुबह होते ही महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया था ।पूरा माहौल मां काली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। रात्रि में सम्मानित कार्यक्रम सह भजन कीर्तन आयोजन किया।इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, भाजपा नेता सह नाथ बाबा के पूजारी उमेश कुमार,भूषण सिंह,धंनजय सिंह, पप्पू सिंह,दीपक सिंह माया, राहुल सिंह,अभिषेक सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई। पूजा में ग्रामीण महिलाओं की संख्या अधिक थी। मां काली की वार्षिक पूजा संपन्न हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.