May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्योहार समाप्त कराने पर स्थानीय प्रशासन को लोगों ने दी बधाई।

शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्योहार समाप्त कराने पर स्थानीय प्रशासन को लोगों ने दी बधाई।।                       रिपोर्ट नसीम रब्बानी

महनार वैशालीहजरत हसन , हुसैन की याद में मनाये जाने वाला मोहर्रम का त्योहार व ताजिया जुलूस महनार अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भाई चारे के माहौल में संपन्न हुआ शांतिपूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन का अहम योगदान रहा है जिसके लिए महनार की जनता ने मुबारकबाद व बधाई दी है , एसडीओ महनार सुमित कुमार , एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार पंजियार की रहनुमाई वह गार्डेंस में प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंत कुमार, अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह, राजस्व पदाधिकारी आशीष कुमार, जी पी एस , थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह चिकित्सा पदाधिकारी सीताराम सिंह , सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारीयों , समाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण पहलाम कराएं स्थानीय प्रशासन की बेहतर विधि व्यवस्था में सभी ताजिया अखाड़े इमामबाड़े से निकल अपने अपने मार्ग से चल कर मदन चौक पहुंचे और खेल व करतब दिखाए और फिर अपनी मंजिल की ओर बढ़ गये शांतिपूर्ण तरीके भाईचारे के माहौल में ताजिया जुलूस पहलाम कराने में समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद कलीम अशरफ़ , मनोज कुमार मेहता, जवाहर साह , मोहम्मद इम्तियाज अहसन,जया कामरान , आबिद हुसैन, अमन कुमार , नौशाद अंसारी उर्फ लड्डू , फिरोज उर्फ गब्बर का भी अहम योगदान रहा है इसके लिए यह लोग भी बधाई के पात्र हैं। गांव मोहल्ले के अखाड़े ने जो एकता का मिशाल पेश की इसके लिए सभी ताजिया अखाड़े के लोग भी मुबारकबाद व बधाई के पात्र हैं, खास तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार पंजियार बधाई के लायक है जिनके बेहतर व्यवस्था व चौकसी में शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का त्योहार ताजिया जुलूस सम्पन्न हुआ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.