August 12, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर/प्रेम प्रसंग में युवक की हुई हत्या, प्रेमिका के पिता ने चार दिन पूर्व दी थी जान से मारने की धमकी

प्रेम प्रसंग में युवक की हुई हत्या,
प्रेमिका के पिता ने चार दिन पूर्व दी थी जान से मारने की धमकी

समस्तीपुर (जकी अहमद)

शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे विद्युत टावर से एक युवक का शव लटकते देखा गया। शव को देखने जुटे लोगो ने मृतक युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानुविशपुर गांव निवासी ललित महतो के 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन शव को देख विलाप करने लगीं। मृतक की बहन ने जानकारी देते हुए बताई की खैरी पंचायत के धर्मपुर गांव निवासी अवधेश यादव की पुत्री सोनी कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के माता, पिता,भाई बहन सभी को मालूम था। लड़की युवक से शादी करना चाह रही थी।लेकिन लड़की माता पंकज कुमार से अपनी पुत्री कि शादी के लिए राजी थी, परंतु लड़की के पिता सहित अन्य परिजन राजी नही थे। युवक गाना गाता था। इस पर लड़की शादी करने से सम्बंधित एक योजना बनाई। योजना के तहत लड़की भक्ति गाना लिखकर युवक को दिया। यह कहकर गाना सुन व देखकर मेरे परिवार के लोग हम दोनों को शादी करने के लिए राजी हो सकते हैं। युवक पूर्व में भी गाना गाकर यू ट्यूब पर डालता था। लड़की गाना लिखकर लड़का के घर पर पहुँचा दिया था। लिखे गाना को युवक गाना गाकर यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। गाना सुनकर लड़की के परिजन और आक्रोशित हो गये, चार, पाँच दिन पूर्व लड़की के पिता अवधेश यादव व भाई वकील यादव मेरे घर जाकर जान से मारने की धमकी दे आया था। गुरूवार देर संध्या मेरा भाई आंटा पिसाकर घर पहुँचा दिया। उसके बाद वह घर से निकला देर होने पर फोन की तो नही रिसीव किया। काफी देर तक इंतजार के बाद हम लोग सो गये सुबह पता चला कि विद्युत टावर में एक युवक का शव लटका है। जब पहुंचा तो देखा कि टावर से लटका शव मेरे भाई का है। घटना की
जानकारी मिलने पर खानपुर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती मौक़े पर अपने टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.