राजद के प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया ने निजी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया
राजद के प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया ने निजी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया
नसीम रब्बानी हाजीपुर/रक्षाबंधन के दिन महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह राजद के प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया ने हाजीपुर सिनेमा रोड पालिका बजार अवस्थित निजी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया | यह कार्यालय हाजीपुर शहर वासियों के सुविधा के लिए बनाया गया है यहां जिस संगठन को बैठक वगैरह करना है वह संपर्क कर अपना बैठक संपन्न कर सकते हैं |
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण तिवारी, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेश्वर राय, जद यू के वरिय नेता अरविंद राय, जद यू के वरिष्ठ नेता प्रो० जनार्दन प्रसाद सिंह,वरिष्ठ राजद मो० जाकीर हूसैन नेता हरिनारायण राय ,राजद के जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार चौरसिया, युवा नेता निर्दोष यादव ,जिला महासचिव प्रोफेसर उमेश चंद्र कप्तान, राकेश चौरसिया, मिथुन ठाकुर, सुधिर कुमार, कार्यालय प्रभारी महेश कुमार साह उपस्थित हुए |
