April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल के सुशील को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला।

आदर्श पब्लिक स्कूल के सुशील को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।                    महुआ (वैशाली) आजादी के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस को हर्ष उल्लास के साथ बनाने की तैयारी चल रही है ।वही महुआ अनुमंडल प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बीच में क्विज, भाषण ,पेंटिंग सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के पब्लिक स्कूलों ने भाग लिया ।जिसमें सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर निर्णायको को दांत तले उंगली दबाने को विवश कर दिया। वैसा ही कारनामा महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सुशील कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।उसने अपने भाषण में मादा भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा पर करारा चोट करते हुए लोगों को भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रेरित किया ।उसने कहा कि गर्भ में पल रही कन्या चीख चीख कर कह रही है ,मुझे जन्म लेने दो मां, लेकिन पुरुष प्रधान देश में मादा भ्रूण की हत्याएं सिलसिलेवार तरीके से हो रही है ।जब बेटियां ही नहीं रहेगी , तो बेटे कहां से लाओगे, दिल को छू जाने वाली बात के कारण सुशील को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। वही ज्ञान ज्योति गुरुकुलम एवं संत जेवियर्स को द्वितीय, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के आयुष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।क्विज प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति गुरुकुलम ,ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के अनुष्का, मणिराज को प्रथम ,ज्ञान सृजन केंद्र के अभिषेक एवं बबली राज को द्वितीय ,जबकि आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रियांशु व सुभाष को तृतीय स्थान मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजेंद्र पब्लिक स्कूल को प्रथम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के मेहर नाज को द्वितीय जबकि संत जेवियर्स को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के विद्यालयों के निर्देशक व प्राचार्य बड़े खुश नजर आए ।साथ ही साथ प्रतिभागियो के माता-पिता भी बहुत ही आनंदित नजर आए ।आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर के प्राचार्य शंकर कुमार मालाकार ने अपने विद्यार्थियों पर गर्व करते हुए कहा कि यह हम सबों का सौभाग्य की बात है ऐसे होनहार विद्यार्थी का शिक्षक होने का मुझे गौरव प्राप्त है। सुशील को मिठाई खिलाते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.