April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के भदवास पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन के मौके पर उमड़ी भीड़

महुआ के भदवास पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन के मौके पर उमड़ी भीड़
अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत निपटाए गए मात्र 8 मामले
महुआ, नवनीत कुमार
अच्छी प्रकाशन की पुस्तकें ही पढ़नी चाहिए। क्योंकि उससे मानव को अच्छे ज्ञान प्राप्त होते हैं। पुस्तकों की सिलेक्शन में अच्छी प्रकाशन का होना जरूरी है। ताकि उससे अच्छी ज्ञान का अर्जित किया जा सके।
यह बातें शनिवार को महुआ के भदवास पंचायत में पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए बीडियो शिवांगी कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पढ़ाई के मामले में पुस्तक का सलेक्शन काफी सोच समझ कर करना चाहिए। अच्छी प्रकाशन की पुस्तकें ज्ञानवर्धक होती है। इसलिए हमेशा अच्छे प्रकाशन की पुस्तक का ही चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत में यह पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। यहां बच्चों और युवकों को विभिन्न प्रकार के ज्ञान उपयोगी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्राप्त होंगी। सारी पुस्तकें अच्छी प्रकाशन की मंगवाई गई है। जो बच्चे और युवा आगे अच्छा करना चाहते हैं या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए इस पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध है। यहां मुखिया सविता देवी ने कहा कि पंचायत के युवाओं और उन छात्र-छात्राओं के लिए यह पुस्तकालय उपयोगी साबित होगी जो पढ़ लिख कर आगे कुछ करना चाहते हैं। उनके लिए यहां हर प्रकार की किताबें उपलब्ध हैं। इस मौके पर प्रिंस कुमार, हरिशंकर राय, ममता कुमारी, दीप नारायण सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। महुआ प्रखंड के पंचायत में यह दूसरा पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। पहला पुस्तकालय का उद्घाटन मिरजानगर पंचायत में जिलाधिकारी के द्वारा किया गया था। यहां पर अपनी पंचायत अपना प्रशासन का कैंप भी लगाया गया। जिसमें 14 आवेदन आए। बताया गया कि मौके पर 8 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। इस कैंप में बीईओ अर्चना कुमारी, बीआरपी डॉ आलोक कुमार के अलावा सीडीपीओ कार्यालय के प्रतिनिधि, पीएचइडी के प्रतिनिधि आदि भी पहुंचे। कई विभाग के पदाधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष दिखा। लोगों ने बताया कि यह कैंप सिर्फ नाम के लगाया जा रहा है। कैंप में पदाधिकारी पहुंचते नहीं। जिससे फरियादियों को निराश लौटना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.