April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में बाल संसद के द्वारा निकली गई भव्य तिरंगा रैली किया पोषण क्षेत्र का भ्रमण

महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में बाल संसद के द्वारा निकली गई भव्य तिरंगा रैली
किया पोषण क्षेत्र का भ्रमण
महुआ, नवनीत कुमार
आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों में देशभक्ति की जज्बा जगाने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली शनिवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर के बाल संसद द्वारा निकालकर पोषण क्षेत्र में भ्रमण किया गया।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। हाथ में तिरंगा और वंदे मातरम के नारे के साथ वे रैली निकालकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस रैली का नेतृत्व शिक्षक पंकज कुशवाहा द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान उनके द्वारा छात्र छात्राओं को देश के प्रति समर्पण और तिरंगा के प्रति वफादारी बरतने को बताया जा रहा था। छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को देखकर लोगों में भी देशभक्ति का जज्बा जग रहा था। जगह जगह इस रैली का स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था। कई जगह पर तो रैली को आते ही लोगों की भीड़ वंदे मातरम भारत माता की जयकारे लगाने लगते थे। तिरंगा रैली में प्राचार्य अरविंद कुमार आलोक के साथ शिक्षक मो अफजल हुसैन, संजय कुमार, संगीता कुमारी, संजना प्रवीण, विनीता कुमारी, आशा कुमारी आदि भी चल रहे थे। यह तिरंगा रैली आदर्श मध्य विद्यालय मिरजानगर से निकलकर दाउदपुर, ब्रह्मस्थान, मुस्लिम टोला आदि होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची जहां गगनभेदी देशभक्ति नारे के साथ इसका समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.