April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में SSB के द्वारा तिरंगा ध्वज वितरण कर किया गया प्रभातफेरी

नयागांव में SSB के द्वारा तिरंगा ध्वज वितरण कर किया गया प्रभातफेरी–नयागांव (सारण)75वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम उपलक्ष्य में शनिवार को श्रीमति सुवर्णा सजवाण कमांडेंट के दिशानिर्देश में 40 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी बुजुर्ग,नयागांव सोनपुर के परिसर में प्रभात फेरी तथा कुमार राजीव रंजन द्वितीय कमान अधिकारी SSB के द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य अब्दुल हनीफ अंसारी के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज के के साथ डुमरी बुजुर्ग गांव में प्रभातफेरी निकाला गया साथ ही SSB के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया की राष्ट्रीय ध्वज को 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घर के उपर फहरायेl इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक सामान्य सुनील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक केएस जयकुमार, मुख्य आरक्षी सामान्य अनूप कुमार पांडेय समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल हनीफ अंसारी,गजेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, कन्हैया लाल प्रसाद,विश्वनाथ सिंह,द्वारिका साह आदि के साथ सैकड़ों ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं व SSB बल कर्मी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.