स्वतंत्रता दिवस पर जलवे बिखेरने को लेकर छात्र-छात्राओं ने किए पूर्वाभ्यास
स्वतंत्रता दिवस पर जलवे बिखेरने को लेकर छात्र-छात्राओं ने किए पूर्वाभ्यास
महुआ के संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को दिए हर घर तिरंगा फहराने का संदेश
महुआ, नवनीत कुमार
आजादी के 75वे वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी यहां पुरजोर तरीके से की जा रही है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने जलवे दिखाने के लिए पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा है। शुक्रवार को यहां छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
महुआ के संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर में छात्र छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए पूर्वाभ्यास किया। साथ ही उन्होंने तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर राष्ट्र ध्वज फहराने का संदेश दिया। यहां प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर क्षेत्र भ्रमण किया।
इस दौरान वे नारे भी लगा रहे थे। उनके द्वारा नारे के बीच बीच में देशभक्ति गीत भी गाए जा रहे थे। इस पूर्वाभ्यास और प्रभात फेरी को लेकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा फूट रहा था। वंदे मातरम, भारत माता की जय, स्वतंत्र दिवस हमारा कायम रहे, अखंड भारत बने आदि नारे के साथ छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी को पुनः स्कूल परिसर में पहुंचकर समाप्त किया। यहां बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उसके लिए भव्य तैयारी की गई है। अन्य स्कूलों में भी आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है।
