April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो पक्षों में हुई जमकर मार पीट कई जख्मी

गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
दो पक्षों में हुई जमकर मार पीट कई जख्मी

थाना क्षेत्र के भटौलीया गांव में खाने पीने के लिये रुपया नही देने के कारण दो पक्षो के बीच हुई जमकर मारपीट में एक दम्पति सहित कई लोग जख्मी हो गया. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है,
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दोनों पक्षो द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्रथम पक्ष के भटौलीया गांव निवासी प्रिंयका कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुय बताई की वह अपने दुकान पर बैठी थी कि गांव के ही कुछ लोग आ धमके और उसके पति से रुपया छिनने लगा. विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी डंडे और रड से मारपीट करने लगा. पति को मार खाते देख जब मैं वहां पति को बचाने गयी तो सभी ने मिलकर म मुझे भी मारना शुरू कर दिया और मेरा बाल पकड़कर घसीटते हुए कपड़ा फाड़कर बेलंगन कर दिया. इतना ही नही दुकान का सामान एवं नगद 57 सौ रुपया लूटकर ले गया. झंझट का मुख्य कारण रंगदारी के रूप में प्रतिदिन खानेपीने के लिये रुपये की मांग करना बताया गया है. इस मामले में रंजन कुमार,सुधीर कुमार , विशाल कुमार, पुजा कुमारी, अभिनाश कुमार, मीना देवी नीरज कुमार सहित 7 लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है.
वही दूसरे पक्ष की नीलू देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाई है कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग आ धमके और गाली गलौज करने लगा. मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट करते हुए कपड़ा फाड़कर बेलग्न कर दिया. साथ ही सोने का आभूषण सहित नगदी भी छीनकर ले गया. इस मामले में उषा देवी सहित तीन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.