आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर महुआ में शान से लहराया तिरंगा महुआ, नवनीत कुमार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर सोमवार को महुआ में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में देशभक्ति की जज्बा दिखी और यहां हर घरों पर तिरंगा को लहरा उठा। इस मौके पर यहां गांधी मैदान में भव्य समारोह हुआ। जहां विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे पैरेड में शामिल हुए। यहां पदाधिकारियों द्वारा पैरेट का निरीक्षण कर झंडे की सलामी ली गई। यहां गांधी मैदान अनुमंडल कार्यालय पर अपर एसडीओ वंदना सिन्हा, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी पूनम खन्ना, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, बीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा, सीडीपीओ अनीता जायसवाल की उपस्थिति में एसडीओ संदीप कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उधर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर डीएसपी पूनम केसरी, विधिक संघ, थाना पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्ट्रार प्रियदर्शन,अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, विद्युत कार्यालय, प्रखंड, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अनीता जायसवाल, कढनिया गैस गोदाम पर डॉ कृष्णरंजन सिंह, जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर जागेश्वर राय, संत जोसेफ पर सीमा सिंह, आरती हॉस्पिटल पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में डॉ केसी विद्यार्थी, देव हॉस्पिटल डॉ महेश चौधरी, दयाल हॉस्पिटल पर डॉ नवीन कुमार, डीपीएस डभैच में आभा राय, देव चाइल्ड केयर पर बंटी कुमार, राजेंद्र आश्रम पर कुमारी इंदुबाला, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम पर अजीत कुमार सिंह, कपिलदेव राय आईटीआई पर रामनाथ यादव सहित सभी स्कूलों, कालेजो, ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी, आंगनवाड़ी आदि पर झंडोतोलन कियागया। वहीं महादलित बस्तियों में भी पदाधिकारियों ने पहुंचकर झंडोत्तोलन किया और बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की जज्बा दिखा। जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।