April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मथुरापुर ओपी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का 75 वां अमृत महोत्सव

*मथुरापुर ओपी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का 75 वां अमृत महोत्सव*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

मथुरापुर ओपी परिसर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय तिरंगा झंडा थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। बताया जाता है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज मथुरापुर ओपी परिसर में 75 वां अमृत महोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर के अलावा पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, आफताब आलम, वारिसनगर ब्लॉक के जदयू उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह, नागमणी, रंजीत कुमार, दिनेश पासवान, अब्दुस समद खां, विशुन देव शर्मा, राजा जी, मो0 आफताब, प्रेम प्रकाश, कृष्ण प्रसाद कन्हैया, राम प्रीत राय, एसआई उमाकांत यादव, प्रियंका कुमारी, धीरेन्द्र सिंह, मंजु देवी, मो0 याकुब, भरत पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.