April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा मोड़ के पास हुई हादसा, अगला चक्का का गुल्ला टूटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में लूढका ट्रक
महुआ, नवनीत कुमार
ट्रक के चपेट में आकर एक साइकिल सवार अधेर की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीते सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे महुआ हाजीपुर मार्ग पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा मोर के पास घटी। इस हादसे में साइकिल सवार का शव ट्रक के अंदर इस कदर फंस गया कि उसे निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतक 52 वर्षीय सच्चिदानंद ठाकुर सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा पंचायत के पानापुर लंगा वार्ड संख्या 09 निवासी स्व. राज किशोर ठाकुर का पुत्र था। बताया जा रहा है कि सच्चिदानंद साइकिल से हाजीपुर की तरफ से बेलकुंडा आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक का अगला चक्का टूट गया। जिसके कारण वह साइकिल सवार को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में लढक गया। इस घटना में साइकिल सवार ट्रक के अंदर इस कदर फंस गया कि उसे निकालने के लिए जेसीबी को बुलानी पड़ी। यहां जेसीबी से ट्रक का अगला हिस्सा उठाने के बाद किसी तरह मृतक के शव को अंदर से निकाला गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण सड़क जाम हो गई। सूचना पर महुआ थाने से पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया तब जाकर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई। इधर पुलिस देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इधर पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को मृतक का शव घर लाया गया। जहां परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि मृतक भाई में अकेला था। उसी की कमाई से घर परिवार चल रहा था।
दुर्घटना का पर्याय बन रहा महुआ हाजीपुर मार्ग
24 घंटे के अंदर दो की मौत से लोग आहत
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ हाजीपुर मार्ग दुर्घटनाओं का पर्याय बनता जा रहा है। इस सड़क पर आए दिन लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर इस सड़क पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क पर बढ़ रही दुर्घटना से लोग आहत हैं।
मंगलवार को यहां लोगों में सड़क दुर्घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था। बीते 24 घंटे के अंतराल सड़क पर दो लोग कॉल कल्वित हो गए। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या रविवार की शाम इस सड़क पर कन्हौली बाजार गांधी स्मारक के पास ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक 62 वर्षीय ढूंना राय महुआ थाने के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढनिया वार्ड संख्या 2 निवासी स्वर्गीय सुखदेव राय का पुत्र था। इस घटना का दर्द लोगों में कम भी नहीं हुआ था कि सोमवार की शाम इसी मार्ग पर बेलकुंडा मोड़ के पास ट्रक के चपेट में आने से एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 52 वर्षीय सच्चिदानंद ठाकुर सदर थाने के पानापुर लंगा निवासी स्व राज किशोर राय ठाकुर का पुत्र था। इस तरह 24 घंटे के अंदर दो लोग काल के गाल में समा गए। दोनों जगह पर ट्रक के चपेट में आने से ही मौत हुई। लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रक चालकों द्वारा गाड़ियों को इस कदर स्पीड में दौड़ाया जाता है कि दुर्घटना होना संभावित बन जाता है। लगातार सड़क दुर्घटना होने से लोग आहत हैं। कन्हौली में सड़क घटना से हुई बाइक सवार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने 6 घंटे तक मार्ग को जाम रखा था। यहां रविवार की देर रात काफी मशक्कत के बाद लोग सड़क से हटे तब जाकर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई थी। जाम के कारण लंबी दूर की गाड़ियां फंसी रही जिससे उस पर सवार लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.