क़ारी जावेद अख़्तर फैज़ी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव । रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली/ जदयू के वफादार सिपाही जो कई बरसों से निस्वार्थ पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। कारी जावेद अख्तर फैजी नें कई बरसों पहले माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कामों और विचारों से प्रभावित होकर जदयू पार्टी में शामिल हो गए तबसे वो पार्टी के लिए पुरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं बस इसी को देखते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आदेशानुसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज नें फैजी को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। फैजी पहले भी एकबार प्रदेश सचिव रह चुके हैं वहीं फैज़ी ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की आभार व्यक्त किया। वहीं बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना अंसारी, संगठन प्रभारी अशरफ़ अंसारी, प्रदेश सचिव वसीम रज़ा, प्रदेश महासचिव मौलाना इज़हार अशरफ़, वैशाली जिला अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जागेश्वर राय, हिमाचल कुमार,ने बधाई दी