April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नवप्रशिक्षित शिक्षकों का एरियर भुगतान सहित अन्य सभी 28 सूत्री मांगे पूरी होने तक धरना-सह-आमरण अनशन अनवरत जारी रहेगा-प्रमोद कुमार यादव

नवप्रशिक्षित शिक्षकों का एरियर भुगतान सहित अन्य सभी 28 सूत्री मांगे पूरी होने तक धरना-सह-आमरण अनशन अनवरत जारी रहेगा-प्रमोद कुमार यादव              रिपोर्ट नसीम रब्बानी

मोतिहारी…..शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले अपने विभिन्न मांगो को लेकर जिले के शिक्षक आमरण अनशन पर लगातार दूसरे दिन भी बैठे हुए है।
शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबतक हमारी सभी अठाईस सूत्री मांगे पूरी नही होती है तबतक हम लगातार अपने आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेंगे।
उन्होने कहा कि जब जिला मे पर्याप्त राशि है तो फिर इस डीईओ को नवप्रशिक्षित शिक्षक का एरियर भुगतान करने मे आखिर क्या परेशानी है जबकि विभिन्न जिलो मे ऐसी भुगतान बिना किसी विशेष आवंटन के हो चुका है।
साथ ही श्री यादव ने कहा कि पदाधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर बिल्कुल गंभीर नही है।वे अपने चाटुकारों से इस प्रकार घिरे है कि उन्हे व स्वयं को बचाने के लिए विभिन्न थानो मे आवेदन कर फरियाद कर रहे है।
मीडिया प्रभारी-मृत्युंजय ठाकुर,श्रीनिवास प्रसाद,विनोद कुमार पाण्डेय एवं अरूण कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते है और राष्ट्र के निर्माण एवं अध्ययन अध्यापन कार्य मे ही रूची रखते है।आंदोलन एवं संघर्ष उनकी समस्याओं को लेकर ही होती है।
जबतक हमारे सभी जायज मांगो को पूरा नही किया जाता तबतक हमारा यह धरना-सह-आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनो मे इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
आज धरना-सह-आमरण अनशन के दूसरे दिन भी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जांबाज साथी सूर्यकांत पाठक,रीता गुप्ता,संदीप कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह के साथ अन्य साथी भी डटे हुए है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनुपमा कुमारी,श्यामा कुमारी,विवेक भूषण,ठाकुर मुरारी,कमलाकांत सिंह,ओमप्रकाश यादव,दुर्गा पासवान,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,शिवकुमार यादव,रामएकबाल सहनी,मो.अबरार,हुस्ने आरा,नीलू सिंह,जावेद अहमद,महफुजूर रहमान,राजू कुमार,राजेश कुमार रजक,तारिक अनवर,आनंद सागर,इंद्रजीत यादव,शशिभूषण प्रसाद आदि सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.