April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी का पुत्र की जल समाधि , गोताखोरों द्वारा खोज जारी

कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी का पुत्र की जल समाधि , गोताखोरों द्वारा खोज जारी।             रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।                                          हाजीपुर (वैशाली) जिले के महुआ प्रखंड के हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी की 21 वर्षीय पुत्र कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान जल की तेज प्रवाह में जल समाधि ले ली ।सूत्रों के अनुसार रालोसपा नेता एवं इसी पंचायत से पूर्व मुखिया प्रत्याशी देव कुमार चौधरी के पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मुखिया श्रीमती चौधरी का पुत्र सौरभ हाजीपुर स्थित कोनहारा घाट गया था। अंतिम संस्कार के बाद घाट पर स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और नदी की तेज धार की चपेट में आ गया ।जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह जलमग्न होकर जल समाधि ले ली। वहां पर उपस्थित लोगों में हाहाकार मच गई ।इसकी सूचना तुरंत एनडीआरएफ टीम को दी गई ,बचाव दल की टीम ने भी पुरजोर कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक की शव बरामद नहीं की जा सकी है। बताते चलें कि श्रीमती चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र जो मेडिकल की तैयारी में लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही रेखा चौधरी कोनहारा घाट पहुंची, रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है। कौनहारा घाट पर सांत्वना देने महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन पहुंचकर मुखिया रेखा चौधरी को सांत्वना व ढाढस बंधाया। नियति की विडंबना पर लोग कोस रहे थे। चारों तरफ इस युवक के डूबने की खबर की चर्चा सरेआम हो रही है ।इस दुर्घटना पर लोगों ने गहरी संवेदना देखने को मिल रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.