April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नटखट गोपाल, चारों ओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

नटखट गोपाल, चारों ओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
घर में छोटे-छोटे बच्चों को माताएं दे रही श्री कृष्ण का मनोहारी बाल रूप, आज जन्माष्टमी पर निर्जला उपवास रखेंगी व्रती
महुआ, नवनीत कुमार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां राधे कृष्ण मंदिरों को आकर्षक रूप में सजाया गया है। कई जगह पर हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे का अखंड जाप भी शुरू है। घर में माताएं छोटे-छोटे बच्चों को श्री कृष्ण का मनोहारी बाल रूप देने में लगे हैं। श्री कृष्ण के बाल रूप में सजे बच्चों की झांकियां यहां गुरुवार को विभिन्न जगह पर निकाली गई।
महुआ हाजीपुर मार्ग के महुआ पानापुर अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर को भव्य रुप में सजाया गया है। यहां हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे का जाप किया जा रहा है। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर यहां भव्य कार्यक्रम होगा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बृहद तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर गीत-संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। यहां सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विहंगम रूप देखने को मिलेगा। साथ ही मंदिर में राधे कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। यह मंदिर का निर्माण इस्कॉन भक्तवृंद द्वारा किया गया है। उधर महुआ के कालीघाट, सेहान में विष्णु मंदिर के अलावा कन्हौली, गोविंदपुर, लक्ष्मीनारायणपुर, हरपुर, पहाड़पुर, फुलवरिया सहित विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी की गई है। यहां राधा के साथ श्री कृष्ण के मनोहर बाल रूप में बच्चों को सजा कर झांकियां निकाली गई। पंडितों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालु निर्जला उपवास रख मध्य रात्रि को उनका पूजन कर फलाहार के साथ व्रत तोड़ते हैं। व्रत को लेकर युवतियों में भक्ति परवान पर है।
इधर कुशहर में कथावाचक कुशेश्वर चौधरी ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र का रसपान कराते हुए कहा कि उनका जीवन काफी कष्टप्रद था। किंतु उन्होंने हंसते हुए सारे कष्टों को झलते रहे। भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए। जिनका जन्म कारागार में हुआ और वही से उन्हें दुश्मनों का जोरदार मुकाबला करना पड़ा। श्री कृष्ण का जीवन का भाव मानव को हार मानने से नहीं बल्कि पर्यंत अपने कार्य को हंसते हुए आगे निभाने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.