जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव बने अभिषेक कुमार टंटू , कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव बने अभिषेक कुमार टंटू , कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) भारतीय जन अधिकार पार्टी के विंग जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर सिंघाड़ा निवासी अभिषेक कुमार टंटू को तीसरी बार प्रदेश महासचिव की कमान थमाई है ।टंटू कुमार ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा की मुझ पर भरोसा और विश्वास करके जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निर्वाहन करते हुए पार्टी एवं संगठन के हित में कार्य करते रहेंगे ।उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के को दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुझे पार्टी का दायित्व दिया गया है, उसे मैं अवश्य पूरा करूंगा ।तीसरी बार पार्टी के प्रदेश महासचिव के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में पार्टी के युवा नेता अमरजीत यादव,के के यादव, रामा बाबू ,अजीत कुशवाहा ,गुलशन सिंह राठौर, शिवम सिंह के अलावे सोहन सिंह, मोहन सिंह ,संजय सिंह, बबलू सिंह ,,सनोज सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,नरेश राम ,चंदन कुमार, किशन साह, अवधेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।
