April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी के पुत्र की मौत की खबर से क्षेत्र में छाई शोक की लहर।

हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी के पुत्र की मौत की खबर से क्षेत्र में छाई शोक की लहर।      रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती पंचायत के मुखिया रेखा चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कि कल कोनहारा घाट गंडक नदी में डूबकर मौत हो गई। खबर से चारों तरफ सन्नाटा छाई हुई है ,शोक की लहर फैली हुई है। बताते चलें कि इसी पंचायत क्षेत्र के सौरव के चचेरे दादा रालोजपा नेता पूर्व मुखिया प्रत्याशी देव कुमार चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी के दाह संस्कार हाजीपुर कोनहारा घाट पर अपने ग्रामीणों के साथ गया था। अंत्येष्टि के बाद स्नान करने के क्रम में एक दूसरे साथी को डूबने से बचाने के लिए वह अपना जान गवा बैठा। स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण भवरे में पड़ जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई। डूबने की खबर से जहां लोगों में हाहाकार मच गई, वही मुखिया रेखा चौधरी कौनहारा घाट पर पहुंच पछाड़ मार कर रोने लगी ।महुआ के स्थानीय राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन घटनास्थल पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया ।सूत्रों के अनुसार एनडीआरएफ की टीम मृतक सौरव को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण खोज नहीं हो सकी। जो कि सुबह मृतक की लाश प्राप्त हुई ।क्षेत्र में चारों तरफ शोक की लहरें नजर आ रही है। मुखिया पुत्र के असामयिक निधन पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर के प्रति कोसते नजर आए मृतक कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह दो भाई में सबसे बड़ा था । रूदन क्रंदन से घर का दृश्य कारुणिक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.