April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता का अपने गृह क्षेत्र महुआ में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।

राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता का अपने गृह क्षेत्र महुआ में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।  रिपोर्ट सुधीर मालाकार।                                      महुआ( वैशाली )बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता का बिहार सरकार के मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र उजियारपुर जाने के क्रम में महुआ के विभिन्न चौक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।महुआ में प्रवेश करते हैं मंगरू चौक स्थित पूर्व सरपंच श्रवण राय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने उतरे ,वहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार से स्वागत किया। वहीं मुख्य स्वागत कार्यक्रम गांधी चौक स्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र के प्रिय नेता का भव्य स्वागत किया। आलोक मेहता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान था। महुआ नगर परिषद के भावी चेयरमैन उम्मीदवार वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने अपने निवास स्थान पर श्री मेहता का शॉल ,बुके देकर भव्य स्वागत किया ।श्री मेहता अपने गृह क्षेत्र में स्वागत से अभिभूत हुए, कहा यह तो मेरा घर आंगन है, जहां पर हम खेले हैं, पाले बढ़े हैं ।हम तो इस घर के बेटा है ।लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा बिहार में नई गठबंधन की सरकार में जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं बखूबी पालन करते हुए जनता के सुख सुविधाओं का हर संभव प्रयास किया जाएगा। भूमि संबंधी विवादों का निपटारा जल्द से जल्द हो ताकि लोग आपसी रंजीश या कोर्ट कचहरी के चक्कर में धन धन की क्षति नहीं हो सके। श्री मेहता का स्वागत अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र समस्तीपुर जिले के उजियारपुर क्षेत्र में जाने क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.