श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे दर्शक
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे दर्शक
महुआ,नवनीत कुमार
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को यहां राधे कृष्ण मंदिर में भव्य कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अखंड जाप हुआ। भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।
महुआ हाजीपुर सड़क के पानापुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर में दिन भर हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे रामा रामा रामा हरे हरे का जाप हुआ। वहीं शाम में आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं ने राधे कृष्ण के दरबार में माथा टेके और उनकी पूजा की। आरती गाकर समाज और राष्ट्र को सुखद बनाने की कामना की। यहां पर महिला पुरुष के साथ बच्चों ने भी जमकर आरती में योगदान दिया।
झांकी में छोटे-छोटे बच्चों का विहंगम रूप दिखा। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोग भक्ति में डूबे हैं। हर जगह राधा कृष्ण की मूर्ति बनाकर पूजन की गई। वही छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण के बाल रूप में सजाया गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत से इलाका गूंज उठा। महुआ काली घाट स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर भव्य कार्यक्रम हुआ। सेहान, वफापुर शर्मा, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, हरपुर, मिर्जानगर, लक्ष्मीनारायणपुर, फुलवरिया, पहाड़पुर सहित विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कई जगह पर मटका फोड़ प्रतियोगिता भी हुआ।
