पूर्व मुखिया के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद अरुण कुमार ।
पूर्व मुखिया के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद अरुण कुमार । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली )जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के मानसिंहपुर बिजरौली के पूर्व मुखिया स्वर्गीय शशि भूषण चौधरी के श्रद्धांजलि समारोह में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार पहुंचे। श्रद्धांजलि समारोह में डॉ अरुण कुमार ने स्वर्गीय शशि भूषण चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि यह नियत की नियति है जिसमें हर इंसान को एक न एक दिन मृत्युलोक को छोड़कर जाना है ,लेकिन इंसान का किया हुआ कर्म व कृति ही लोगों को याद रहती है ।स्वर्गीय चौधरी समाज के हर दिल में बसे थे, उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोग को साथ में जोड़ कर अपनी अमिट छाप छोड़ी ,जिससे आज भी लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे ।बताते चलें कि स्वर्गीय चौधरी जंदाहा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़े थे । वे समाजवादी प्रखर नेता थे ।उनके श्रद्धांजलि समारोह में पूर्वे विधान पार्षद अजय सिंह अलमस्त, संजीत कुमार चौधरी, प्रह्लाद प्रसाद यादव ,पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, सुमित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व श्रद्धांजलि समारोह में जाने क्रम में महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पुष्पहार से स्वागत किया।
