April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुत्र की डूबकर मौत पर मुखिया को ढाढस देने पहुंची विधायक

पुत्र की डूबकर मौत पर मुखिया को ढाढस देने पहुंची विधायक
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत की मुखिया रेखा देवी के पुत्र 22 वर्षीय सुभाष कुमार की हुई गंडक में डूबकर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घटना को सुनकर राजापाकड़ की विधायक प्रतिमा कुमारी मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया। विधायक ने मुखिया रेखा देवी और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। यहां विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ कांग्रेसी नेता संजय मिश्रा भी पहुंचे और इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के दौरान युवक सुभाष हाजीपुर कोनहारा घाट पर गंडक में डूब गया। उसका शव बीते शुक्रवार को गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास बरामद किया गया था। शनिवार को भी मुखिया के घर ढाढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.