April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जयंती पर कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी को किया याद

जयंती पर कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी को किया याद
महुआ। नवनीत कुमार
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वे जयंती शनिवार को महुआ के चांदसराय में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस नेता संजय मिश्रा ने स्व राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने डिजिटल इंडिया को अग्रसारित किया। कंप्यूटर युग के प्रनेता राजीव गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर कुमारी इंदुबाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर राज मंगल मिश्रा, राम विनोद मिश्रा, कमल प्रसाद मिश्रा, सुरेश प्रसाद मिश्रा, राकेश चौहान, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे। उधर कन्हौली मोड़ पर कांग्रेसी नेता अशोक जयसवाल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.