April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*अपराधियों का तांडव नहीं रुक रहा*अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या*

*अपराधियों का तांडव नहीं रुक रहा*अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मटिऔर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कि पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वo अभिमन्यु सिंह के 28 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह के तौर पर की गयी है। घटना कि जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पवन घटना की शाम घर पर था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार की संख्या में युवकों में से एक युवक घर पर आकर मटिऔर स्थित काली मंदिर परिसर में कथा होने की बात कहने लगा। पवन घर से निकलकर उक्त युवकों के साथ चला गया। काफी रात बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन प्रारम्भ की गयी। इसी बीच शनिवार की सुबह मटिऔर में एक युवक की हत्या की तस्वीर वायरल हो गयी, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गयी। इधर मटिऔर के ग्रामीणों का बताना था कि शुक्रवार की देर संध्या हो रही बूंदाबांदी के बीच लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी, इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं होने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसी बीच युवक के शरीर में करीब कई गोलियां उतारकर बदमाश बाईक से फरार हो गये और घटना स्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद की है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नही दिया है। वैसे पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। इधर घटना से दहशत में है ग्रामीण।
बीते चार महीनों में मटिऔर गांव में दो लोगों की हत्या से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.