April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 की सेकेंड रनर अप बनी विश्रुति

मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 की सेकेंड रनर अप बनी विश्रुति
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
विश्रुति ने जीता मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 के सेकेंड रनर अप का खिताब

पटना : विश्रुति ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 के सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का खिताब अपने नाम किया है। राजधानी पटना की रहने वाली विश्रुति ने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में आयोजित मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस शो में हिस्सा लिया। ऋतिका विनय और विनय यादव द्वारा आयोजित इस शो में देशभर से 25 फाइनलिस्ट ने शिरकत की। विश्रुति ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुये मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया।

पूर्व मिस व्लर्ड प्रियंका चोपड़ा को मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना आदर्श मानने वाली विश्रुति की मां राकाश्री शर्मा और पिता धीरेन्द्र कुमार ने उसे अपनी राह खुद चुनने की आजादी दे रखी थी। विश्रुति ने बीटेक की पढ़ाई की है। बीटेक के बाद विश्रुति एक निजी कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर काम करने लगी। वर्ष 2019 में विश्रुति की शादी विवेक राजन से हो गयी। आम तौर पर युवती की शादी के बाद उस पर कई तरह की बंदिशे लगा दी जाती है लेकिन विश्रुति के साथ ऐसा नही हुआ। विश्रुति के पति के साथ – साथ ससुर सुनील कुमार माँझी, सास स्वर्गीय बबीता माँझी ने उन्हें हर कदम सर्पोट किया।

विश्रुति फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम रौशन करना चाहती थी। विश्रुति के दिल में कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश थी। विश्रुति ने पुणे स्थित टियारा पेजेन्ट ट्रेनिंग स्टूडियो में ऋतिका रामेत्री से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने पेजेंट शो में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया।

विश्रुति ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से कत्थक में स्नातक किया है। वह कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज को अपना आदर्श मानती हैं।विश्रुति ने बताया कि वह अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने परिवार के सभी सदस्यों को देती हैं जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। विश्रुति का मानना है कि यदि आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप हर क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.