April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किराना व्यवसायी के घर पर दुबारा हुई अंधाधुंध फायरिंग*कोई हताहत नहीं*

*किराना व्यवसायी के घर पर दुबारा हुई अंधाधुंध फायरिंग*कोई हताहत नहीं*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में बाईक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बीती रात किराना व्यवसायी कृष्णा कुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत नहीं हुई मगर इस फायरिंग से लोगों में दहशत देखने को मिल रहा है। विगत 7 जून को कृष्णा के घर पर 30 से 32 रन अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस मामले को लेकर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक बार फिर अपराधियों ने किराना व्यवसायी कृष्णा कुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की है। जिससे गुस्साए हुए ग्रामीणों ने समस्तीपुर – रोसड़ा पथ को 7 घंटे तक जामकर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई, लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पिछले कांड में दो अभियुक्त को जेल भेजा जा चुका है जो भी बचे हुए हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी चौकीदार को वहां नियुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.