April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव बड़े धूमधाम एवं विधि विधान से मनाया गया ।

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

महुआ प्रखंड के अंतर्गत गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव में स्थित बाबा केशवानंद स्वामी जी (रासमंडल) मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव बड़े धूमधाम एवं विधि विधान से मनाया गया । पंडित सत्यम मिश्रा के द्वारा कृष्ण भगवान का पूजा कराया गया ।पूजन के दौरान गोपाल लड्डू कृष्ण कन्हैया लाल जी को दूध , मक्खन से स्नान कराया गया। उसके बाद मक्खन का भोग लगाया गया ।इस दौरान मंडिलियो के द्वारा एक से एक बढ़कर कृष्ण कन्हैया लाल का गीत प्रस्तुत किया गया । कमेटी के द्वारा मटकीफोड़ का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर महंत सच्चिदानंद सिंह, नाथ बाबा के पुजारी उमेश कुमार,अभय मिश्रा, उपेन्द्र सिंह, तारकनाथ मिश्रा, परमात्मा सिंह, देवानंद सिंह,फुदन मिश्रा, बुधन बाबा, ब्रह्मदेव महतो, सागर महतो ,अनुज कुमार, मोहन कुमार, छोटू कुमार ,सत्यम मिश्रा राजा एवं अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभाये । गद्दोपुर गांव में ही स्थित शिव मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकीफोड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुनेश्वर सिंह, रत्नेश सिंह, मुन्ना सिंह, गुलशन सिंह, विश्वजीत सिंह,समीर ,राजा , तरुण ,दीपू एवं अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.