महुआ में रालोसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला
महुआ में रालोसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला
जमकर की नारेबाजी
महुआ, नवनीत कुमार
पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में रालोजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। उनके द्वारा मंगलवार को महुआ गांधी स्मारक पर राज सरकार विरोधी नारे ही नहीं लगाए गए बल्कि पुतला फूंक कर राज सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। उनके द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर शाम में महुआ बाजार अस्त व्यस्त हो गया।
छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी स्मारक पर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पटना के डाक बंगला चौराहे पर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर एडीएम केके सिंह तथा पटना पुलिस के द्वारा की गई राष्ट्रध्वज लिए शिक्षकों अभ्यर्थियों पर निर्ममता एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई व लाठीचार्ज को लेकर राज सरकार का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विरोध जताया। मौके पर छात्र रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान, सनोज कुमार ठाकुर, रोहित कुमार, उत्तम कुमार, सौरभ ठाकुर, विशाल कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रतिभा को शिक्षक संघ ने किया सम्मानित
महुआ। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रतिभा को सम्मानित किया है। संघ के द्वारा मंगलवार को महुआ के कन्हौली बेझा के एक छात्र को उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया है। यहां गांव के एक छात्र ने अपनी प्रतिभा का परचम वेबसाइट के माध्यम से लहराया है। बताया गया कि छात्र रिशु राज ने वेबसाइट में अपनी सफल प्रतिभा को दर्शा कर जिला का नाम रौशन किया है। शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर छात्र को सम्मानित किया।
